भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की
रेवाड़ी | विश्वकर्मादिवस पर रेलवे चौक स्थित विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हवन यज्ञ तथा भगवान की प्रतिमा पर पुष्पार्पण किया गया। यज्ञ के यजमान जांगिड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान कंवर सिंह जांगिड़ और मुकेश भारद्वाज पुरोहित थे। वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सफल सृष्टि के कर्त्ता थे। उन्हें निर्माण का देवता भी कहा जाता है। सभी कार्य भगवान विश्वकर्मा जी की अनुकंपा से ही पूर्ण होते हैं। उन्होंने कहा कि आज तकनीक का युग है जिसके जनक भी भगवान विश्वकर्मा जी ही है। इस अवसर पर समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।