पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंड | रेवाड़ी-नारनौलरेल मार्ग पर कुंड रेलवे स्टेशन के नजदीक बीती रात एक युवक ने रेल के नीचे आगे आकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। मृतक युवक की पहचान उत्तरप्रदेश के जिला खीरी के गांव बांसी निवासी घसीटे के पुत्र उपेंद्र रूप में हुई हैं। मृतक की उम्र करीब 19 वर्ष है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।उत्तरप्रदेश के जिला खीरी के गांव बांसी निवासी 19 वर्षीय उपेंद्र पुत्र घसीटे 15 सितंबर को रेवाड़ी अपने भाई से मिलने के लिए आया था। मंगलवार रात को उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह रेलवे ट्रैक पर शव को पड़ा देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना मिलने पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। मृतक के परिजनों ने आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ नहीं बताया है। पुलिस ने फिलहाल मामले में सामान्य कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। मामले की जांच कर रहे राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि मृतक युवक द्वारा किए गए आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने फिलहाल सामान्य कार्रवाई की है।