- Hindi News
- सीआईटीयू मुंजाल ऑटो ग्रुप यूनियन बावल में उठाई मांग
सीआईटीयू मुंजाल ऑटो ग्रुप यूनियन बावल में उठाई मांग
जिलासीआईटीयू मुंजाल ऑटो ग्रुप यूनियन बावल की बैठक सीआईटीयू के राज्य उपाध्यक्ष राजसिंह की अध्यक्षता में स्थानीय नेहरू पार्क में हुई। बैठक में कंपनी द्वारा मजदूरों को निकाले जाने पर कड़ा रोष प्रकट किया गया। राज्य महासचिव कामरेड सतवीर सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुंजाल ऑटो ने क्षेत्र के मजदूरों के साथ विश्वासघात किया है। हटाए गए मजदूरों को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए तथा यूनियन की अन्य मांगों को भी जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। राजसिंह ने कहा कि यदि यूनियन की मांगों को जल्द से जल्द नहीं माना गया तो इसके विरोध में आंदोलन किया जाएगा। यूनियन मांगों को लेकर लगातार संघर्ष करेगी। वहीं कम्युनिस्ट पार्टी के रोहतक में होने वाले सम्मेलन में भवन निर्माण कामगार मजदूर, मुंजाल ऑटो यूनियन, भट्ठा मजदूर, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, ग्रामीण चौकीदार, आंगनबाड़ी मिड-डे मील, आशा वर्कर आदि भाग लेंगे।