युवती के अपहरण का एक आरोपी गिरफ्तार
बावलक्षेत्र के एक गांव से एक युवती के अपहरण के मामले में कसौला थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव झाडौदा निवासी कुलदीप के रूप में हुई है।
बता दें कि 5 फरवरी को बावल क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसकी बेटी गत 2 फरवरी को घर से जेबीटी की परीक्षा देने के लिए रेवाड़ी गई थी। परंतु वह वापस नहीं लौटी। युवती बनीपुर चौक से गायब हो गई थी।
परिजनों ने झाड़ोदा निवासी कुलदीप सुठानी निवासी ढिल्लू पर अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस मुख्य आरोपी ढिल्लू युवती की भी तलाश कर रही है। कुलदीप मुख्य आरोपी ढिल्लू का टेंपो चलाता है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जेबीटी की परीक्षा देने के लिए रेवाड़ी गई युवती के पिता ने झाड़ौदा निवासी युवक पर दर्ज कराया था अपहरण का मामला