12 से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
धारूहेड़ा | धारूहेड़ाके सोहना, पलवल रेवाड़ी रोड से अतिक्रमण हटाने के लिए लोक-निर्माण विभाग की ओर से सख्ती करनी शुरू की है। विभाग की ओर से यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की तैयारी है। इसके लिए विभाग की ओर से 11 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया गया है। अतिक्रमण नहीं हटाया तो 12 फरवरी को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। उपमंडल अभियंता एनके गोयल का कहना है कि धारूहेड़ा में फोर लेन करने के बावजूद भी दुकानदारों द्वारा सड़क पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है।