‘गुंजन’ में छात्राओं ने दिखाई कला
रेवाड़ी |सेक्टर-18 स्थितराजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय बसंत उत्सव ‘गुंजन’ का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान क्विज, भाषण, ललित कला, भजन, गीत, गजल, समूह नृत्य, एकल नृत्य रंगोली प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने भाग लेते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में मुख्य मुद्दा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रहा। वहीं गीतों नाटक के माध्यम से सामाजिक बुराइयों के खिलाफ चेतना का संदेश दिया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार यादव ने छात्राओं को शिक्षा के साथ ही कॉलेज में होने वाली खेल सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
रेवाड़ी . सेक्टर-18के राजकीय महिला कॉलेज में बंसत उत्सव ‘गुंजन’ में लघुनाटिका का मंचन करती छात्राएं।