पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेडियम का भ्रमण कर जानी खेलों की बारीकियां

स्टेडियम का भ्रमण कर जानी खेलों की बारीकियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारूहेड़ा के छात्रों ने विद्यालय में चल रहे नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के प्रोग्राम के तहत राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में भ्रमण किया।

प्राचार्य देवेंद्र चौहान ने विद्यार्थियों को रवाना करते हुए बताया कि शिक्षा विभाग ने विभिन्न व्यवसायिक कोर्सेज को लागू किया है, ताकि बच्चे हुनरमंद बन सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की विजिट से बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान मिलता है। विद्यालय के फिजीकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स वोकेशनल विषय के सभी 9वीं 10वीं कक्षा के बच्चों ने प्रशिक्षक नरेश शर्मा डीपीई संजय कुमार प्रवक्ता उमेद सिंह के नेतृत्व में खेलों की बारीकियां सीखी। स्टेडियम में जिला खेल एवं कार्यक्रम अधिकारी रमेश कुमार जागड़ा ने बच्चों को स्टेडियम में चल रहे द्वितीय चरण स्पीड टेस्ट अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने क्रिकेट खेल की बेसिक स्किल की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को स्टांस लेना, बैटिंग करना एवं बॉलिंग की विभिन्न महत्वपूर्ण तकनीक के बारे में बताया। वहीं हेल्थ एंड पेशेंट केयर ट्रेड के बच्चों को धारूहेड़ा के निजी अस्पताल में भ्रमण कराकर फस्ट एड चिकित्सा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया।

धारुहेड़ा. भ्रमणके लिए आए छात्रों को जानकारी देते डीएसओ रमेश जांगड़ा।