- Hindi News
- बस के आगे धकेल कर हत्या करने की वारदात में शामिल 5 आरोपी गिरफ्तार
बस के आगे धकेल कर हत्या करने की वारदात में शामिल 5 आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी | नारनौलरोड पर स्थित पाली फाटक के नजदीक युवक के साथ मारपीट कर बस के आगे धकेलने की वारदात में शामिल पांच और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान झज्जर जिला के नया गांव निवासी गुलशन, श्रीभगवान, जोनी, प्रवीण विजेंद्र के रूप में हुई है। उक्त वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है। गुड़गांव जिला के फाजिलपुर (झाड़सा) निवासी राजपाल अपने परिवार सहित 10 अप्रैल 2014 को गांव भैरू का बास मेले में आया था। मेले में राजपाल का उक्त आरोपियों के साथ मामूली झगड़ा हो गया था। मेले से वापस लौटते समय पाली फाटक के नजदीक उक्त आरोपी एक पिकअप गाड़ी में सवार होकर आए और ऑटो के आगे पिकअप गाड़ी लगाकर उसे रुकवा लिया। उसके बाद लाठी-डंडों से राजपाल के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। हत्या करने की नीयत से उसे नारनौल से रेवाड़ी की तरफ रही एक बस के आगे धकेल दिया था जिससे राजपाल की मौके पर ही मौत हो गई।