गेस्ट हाउस में युवक ने जहर खा दी जान
दरवाजा तोड़ने पर देखा तो वह अपने बिस्तर पर पड़ा हुआ था और मुंह से झाग रहे थे, पास ही पड़ी मिली शराब की बोतल
भास्करन्यूज | रेवाड़ी
बसस्टैंड पर स्थित अपना गेस्ट हाउस में एक युवक ने बीती रात जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह होटल मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर युवक के पास शराब की बोतल भी पड़ी हुई थी।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान राजस्थान के अजमेर जिला के गांव किशनगढ़ निवासी प्रशांत के तौर पर हुई है। उम्र 34 साल के आस पास है। होटल मालिक ने बताया कि यह युवक बीती रात दिल्ली से आया था और कमरा किराया पर लिया था। सुबह 11 बजे जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो शक हुआ। दरवाजा तोड़ने पर देखा तो वह अपने बिस्तर पर पड़ा हुआ था और मुंह से झाग रहे थे। पास ही शराब की बोतल पड़ी हुई थी। पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई कर शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
रेवाड़ी. बसस्टैंड के पास अपना गेस्ट हाउस में युवक द्वारा आत्महत्या करने के बाद कार्रवाई करते पुलिस कर्मचारी।