पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनाया वार्षिकोत्सव

भास्करन्यूज | रेवाड़ी

यादवनगर स्थित एसबीएस जोवियल चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘जोवियलिटी’ आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विद्यार्थियों ने गीत, नाटक नृत्य जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भारतीय संस्कृति की झलक पेश करने के साथ ही सामाजिक बुराइयों पर चोट की। वहीं बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का भी संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के साथ ही अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. तारा सक्सेना मुख्य अतिथि तथा जागरूक नागरिक संगठन के सदस्य हरीश मलिक शिक्षाविद् राकेश भार्गव विशिष्ट अतिथि रहे। विद्यालय प्राचार्या अनीता यादव ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

मारविलससदन को बेस्ट हाउस की ट्रॉफी

स्कूलनिदेशक जितेंद्र यादव ने 9वीं कक्षा के विंजीत यादव को सीनियर वर्ग में बेस्ट स्टूडेंट के खिताब जोवियल स्टूडेंट-2015 तथा मारविलस सदन को बेस्ट हाऊस की ट्रॉफी प्रदान की।

वहीं विभिन्न कक्षाओं से श्रेष्ठ विद्यार्थियों के रूप में अनिश, प्रांजल, शिवम, निशांत, रिया को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रोमिला भार्गव, पार्षद अमृतकला टिकानियां, प्रो. ओएस यादव, प्राचार्य एसके मौर्या, हिमांशु शर्मा आदि मौजूद थे।

रेवाड़ी. जोवियलजूनियर्स स्कूल के वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम पेश करते बच्चे।

विंजीत को मिला जोवियल स्टूडेंट का खिताब