भाजपा की कथनी और करनी में फर्क : कप्तान
रेवाड़ी | राज्यके पूर्व पर्यावरण मंत्री कांग्रेसी नेता कप्तान अजय सिंह यादव ने चल रहे विकास कार्यों को लेकर सरकार को घेरा है। पत्रकारों से बातचीत में कप्तान ने कहा कि एक तरफ यहां के विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास सीएम के सामने रेवाड़ी को स्मार्ट सिटी बनाने की मांग करते हैं तो दूसरी तरफ शहर की लाइफ लाइन कहलाए जाने वाले सर्कुलर रोड के लिए चल रहे निर्माण कार्य को बंद करवा देते हैं।