गोल्ड मेडलिस्ट को मिलेंगे 6 करोड़ रुपए
ओलंपिक पैरालिंपिक के लिए घोषणा
भास्करन्यूज | रेवाड़ी
उपायुक्तडॉ. यश गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार ने जो नई खेल नीति लागू की है। जो कि पूरी तरह से खिलाड़ियों के हित में है। डीसी ने बताया कि हरियाणा को स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ‘‘हरियाणा शारीरिक गतिविधि एवं खेल नीति-2015’’ बनाई गई है। उन्होंने बताया कि इस खेल नीति में सभी के लिए खेलों में आगे बढ़ने पर बल दिया गया है साथ ही अवॉर्ड राशि बढ़ाई गई है तथा नए अवॉर्ड भी शुरू किए हैं।
गर्ग ने बताया कि सरकार द्वारा ओलंपिक पैरालिंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर 5 करोड़ रुपए के स्थान पर 6 करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने पर 3 करोड़ रुपए के स्थान पर 4 करोड़ रुपए, कांस्य पदक जीतने पर 2 करोड़ रुपए के स्थान पर 2.5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त अन्य खेल प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं की अवॉर्ड राशि में भी बढ़ोतरी की गई है।