- Hindi News
- राव इंद्रजीत के जन्मदिन पर रक्तदान, लगाया पौधा
राव इंद्रजीत के जन्मदिन पर रक्तदान, लगाया पौधा
इंसाफमंच हरियाणा एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में बुधवार को केंद्रीय रक्षा राज्य एवं योजना मंत्री के 66 के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इस अवसर पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेल, शिक्षा एवं एनसीसी में उत्कृष्ट एवं मेधावी 18 छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
पोसवाल चौक पर लगे शिविर के आयोजक अजय पटौदा ने बताया कि 66 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन करते हुए रेवाड़ी के विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास बावल के विधायक डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि इस तरह के अवसर पर रक्तदान शिविर लगाना सबसे बड़ा सामाजिक बदलाव और सच्ची समाजसेवा का संदेश है।
इस मौके पर मीडिया को-ऑर्डिनेटर सुनील यादव की तरफ से पौधरोपण अभियान का शुभारंभ राव इंद्रजीत सिंह के राजनीतिक सचिव रवि यादव ने किया। इस दौरान पार्षद कुमारी गीता, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, गुरुदयाल पार्षद, ऊषा आर्य शिक्षाविद राकेश कुमार भार्गव ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर अशोक पुरोहित, प्रदीप भार्गव, रणबीर सिंह, सतीश कुमार जोशी, कप्तान निहाल सिंह, डॉ. अरविंद यादव, सुनील यादव, लक्ष्मण यादव, अमित यादव, योगेंद्र पालीवाल, भाई श्योलाल, ब्रह्म सरपंच, दलीप यादव नंबरदार, बिशन स्वरूप, डॉ. अनिल यादव, कोच दीपचंद, संतोष यादव, प्रमिला भार्गव, विनिता पीपल, रजनी भार्गव, विनिता सिंह, डॉ. तृप्ति भार्गव, दीपाली भार्गव, रागनी सक्सेना, लालपत राय, प्रदीप कसेरा, विवेक धींगडा, महेंद्र सिंह डीपी, दलीप सिंह, राजकुमार, कृष्ण यादव, हुकम सिंह ठेकेदार, संजय गोयल, देवेंद्र यादव, संजय सहगल, धीरज यादव, कृष्ण गोपाल, कैप्टन भोलाराम, मास्टर परमानंद, मास्टर ज्ञानी राम, दवेंद्र राव, महेश कुमार, तेजेंद्र, दयानंद चेयरमैन, आशा राम, चेयरमैन नगरपालिका बावल के अलावा डॉ. राजबीर, रेडक्रॉस सोसायटी से सतीश कुमार मौजूद रहे।
रेवाड़ी . केन्द्रीयरक्षा राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह के जन्मदिन पर पोसवाल चौक पर लगाए रक्तदान शिविर में रक्तदाता को बैज लगाते बावल के विधायक डॉ. बनवारीलाल। (दाएं) पौधरोपण करते भाजपा कार्यकर्ता।