पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव रतनथल में सेना के जवान के घर में सेंध, नकदी और आभूषण चोरी

गांव रतनथल में सेना के जवान के घर में सेंध, नकदी और आभूषण चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी|चोरी कीघटनाएं लगातार जारी है। रतनथल गांव में सेना के एक जवान के घर में सेंध लगाकर चोर लाखों के जेवरात नकदी पर से हाथ साफ कर ले गए। चोरी की जानकारी मिलने पर जवान ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रतनथल निवासी सुरेंद्र सिंह सेना में कार्यरत है। सुरेंद्र की प|ी बच्चे भी उन्हीं के साथ बाहर रहते है तथा गांव में स्थित उनके मकान पर ताला लगा हुआ था। बीती शाम सुरेंद्र सिंह परिवार सहित गांव लौटे तो मकान पर लगा ताला टूटा हुआ मिला। अंदर कमरों के ताले भी टूटे हुए थे तथा सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर बंद मकान में सेंध लगा कर अंदर रखे सोने-चांदी के लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना मिलने के बाद रोहडाई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।