पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली समस्या को प्राथिकता से निपटाएं अधिकारी

बिजली समस्या को प्राथिकता से निपटाएं अधिकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपायुक्तडॉ. यश गर्ग पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन ने बुधवार को गांव जलियावास की चौपाल में गांव जलियावास सुठाना के ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के लिए भी आदेश दिए।

ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष बिजली की समस्या को प्रमुखता से रखा। उपायुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव में ढीली तारों को शीघ्र ऊपर उठवाएं तथा जो तारें ज्यादा पुरानी हो गई हैं उन्हें तुरंत बदला जाए, ताकि गांव में बिजली से कोई दुर्घटना ना घटे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस गांव की बिजली बावल फीडर से सीधी हो सकती है तो उस पर भी कार्यवाही करें। ग्रामीणों ने शराब के ठेके को बंद करने की भी मां की। उपायुक्त ने ग्रामीणों द्वारा गांव में एचएसआईडीसी द्वारा डाली गई सीवरेज लाइन के कार्य को पूरा करवाने मुख्य लाइन से जुड़वाने बारे रखी गई शिकायत पर कहा कि गांव के दो आदमी किसी भी कार्यदिवस में उनसे आकर मिले और दस्तावेज दिखाए ताकि एचएसआईडीसी से इस कार्य को शीघ्र पूरा कराया जा सके। पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था के बारे में ग्रामीणों से कहा कि वे गांव में सुरक्षा के लिए अपने स्तर पर पहरे की व्यवस्था रखें तथा पुलिस भी अपनी ओर से उनकी मदद के लिए हर समय तत्पर हैं।

स्वच्छताके लिए भी दिया संदेश : उपायुक्तने गांव के लोगों से स्वच्छता का वातावरण बनाए रखने की अपील भी की। उन्होंने ग्रामीणों की सफाई व्यवस्था को सराहा तथा कहा कि उन्हें हमेशा इसी तरह से गांव को साफ सुथरा रखना है।