पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रस्ताव पास करे पंचायत, लगाई जाएगी सौर ऊर्जा लाइटें

प्रस्ताव पास करे पंचायत, लगाई जाएगी सौर ऊर्जा लाइटें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवगंगायचा अहीर में प्रशासन की ओर से जनसमस्याओं को लेकर खुला दरबार लगाया गया। इसमें उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने गंगायचा अहीर बीकानेर के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

इस मौके पर ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित 60 शिकायतें रखीं, जिस पर सुनवाई करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी इन समस्याओं का तुरंत समाधान करें। खुले दरबार में ग्रामीणों ने जो समस्याएं रखी, उनमें अवैध कब्जे गंदा पानी निकासी की समस्या के साथ ही बीपीएल प्लाट, बीपीएल राशन कार्ड, पेंशन, बिजली आदि की समस्याएं रही। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए तुरंत समाधान के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करें। जिन समस्याओं का समाधान नहीं किया जा सकता, उनके बारे में शिकायतकर्ता को तर्क देते हुए संतुष्ट करें कि इस कारणवश यह समस्या हल नहीं हो सकती या कब तक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी अपने कार्य में कोताही बरतेंगे तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए वर्तमान सरकार 100 दिन पूरे होने पर प्रचार अभियान भी जनसंपर्क विभाग द्वारा चलाया जा रहा है।

मंगलवार गुरुवार को पटवार घर में बैठेगा पटवारी

उपायुक्तने ग्रामीणों की समस्याओं को हल करते हुए संबंधित पटवारी को मंगलवार गुरुवार को गांव के पटवार घर में बैठने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा एनएच-71 पर अंडरपास के लिए संबंधित अधिकारी से बात करवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों द्वारा स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत प्रस्ताव पास करके दे तो सौर ऊर्जा लाइट लगाई जा सकती हैं या कार्यकारी अभियंता (पंचायती राज) की इलेक्ट्रॉनिक्स विंग के माध्यम से भी गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाई जा सकती है।कार्यक्रम के दौरान डीसी ने गांव के राजकीय विद्यालयों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया तथा बच्चों को पढ़ाए जा रहे विषय पर जानकारी ली तथा बच्चों के बौद्धिक ज्ञान को परखा।

गंगायचा में लोगों की समस्याएं सुनते डीसी।