अवैध हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
बगैरनंबर की बाइक पर सवार होकर घूम रहे दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा है। दबोचे गए बदमाशों के पास से अवैध पिस्टल मिले हैं। दबोचे गए बदमाशों की पहचान मामड़िया अहीर निवासी हंसराज सोनू के रूप में हुई है। दोनों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीआईए धारूहेड़ा को सूचना मिली थी कि दो युवक एक बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल पर अवैध हथियार सहित दमकल केंद्र के सामने सड़क पर घूम रहे है।
सूचना के बाद सीआईए पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेते हुए आरोपियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी सोनू से एक पिस्तौल हंसराज से एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।