- Hindi News
- कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ निकाली जागरुकता रैली
कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ निकाली जागरुकता रैली
शहरके कालका रोड स्थित आरडीएस गर्ल्स कॉलेज में गुरुवार को एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने जागरुकता रैली निकालकर बेटी बचाने का संदेश दिया। रैली को कॉलेज प्रिंसिपल श्रीमती प्रमोद यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या को एकजुटता जागरुकता से ही रोका जा सकता है। मुख्य सड़कों से होते हुए छात्राओं ने सामाजिक बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इसके बाद भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें कुमारी लीना द्वारा अपराधों को रोकने में आपराधिक घटनाओं को बढ़ावा देनी वाली फिल्मों पर रोक लगाने का मुद्दा उठाया। डॉ. अर्चना वत्स ने छात्राओं को स्वास्थ्य एवं विभिन्न समस्याओं के बारे में जागरूक किया। एनएसएस प्रभारी पूनम भोला ने एनएसएस का महत्व बताया। कार्यक्रम में एनएसएस टीम की सदस्य चंद्रकला एवं अर्चना अरोड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।