- Hindi News
- तकनीक में खोज करने वाला ही करेगा नेतृत्व
तकनीक में खोज करने वाला ही करेगा नेतृत्व
सोमाणीपीजी इंस्टीच्युट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट रेवाड़ी में दो दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। इस सेमीनार में मुख्य विषय प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी, मोबाइल एजेंट टेक्नोलॉजी, मैनुफैक्चरिंग प्रोसेस वायरलेस टेक्नोलॉजी को रखा गया। विद्यार्थियों तथा कॉलेज के अध्यापकों ने सेमीनार में अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।
सोमाणी कॉलेज के डीन डॉ. एसके झा ने कहा कि ग्लोबलाइजेशन के युग में जो देश नवीनतम तकनीकी खोज में आगे रहेगा वही दुनिया का नेतृत्व करेगा। हमारे कॉलेज में जहां शिक्षा की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाता है वही हमारे कॉलेज का रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल रिसर्च पर जोर देता है तथा विद्यार्थियों का नए-नए विषयों में मार्ग दर्शन करता है। हमारे देश के सभी कॉलेज शिक्षण संस्थाओं में रिसर्च के लिए विभाग होना चाहिए। सेमीनार में प्रथम स्थान कुणाल, द्वितीय स्थान नीरज शर्मा, तृतीय स्थान पर केएल मिश्रा रहे। इस अवसर पर सोमाणी कॉलेज के डॉ. पुष्पेंद्र सराव अमित कुमार, प्रो. साक्षी बंसल रश्मि शर्मा ने भी अपने विचार रखे।
विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने सेमीनार मेंे शोध पत्र प्रस्तुत किए