- Hindi News
- बारात ले जा रही डबल डेकर बस ट्रक से टकराई, दो दर्जन घायल
बारात ले जा रही डबल डेकर बस ट्रक से टकराई, दो दर्जन घायल
राष्ट्रीयराजमार्ग संख्या आठ पर बुधवार की रात दिल्ली से जयपुर जा रही बारात की डबल डेकर बस रूद्ध पुल के निकट ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बस में सवार दुल्हा-दुल्हन सहित लगभग दो दर्जन बराती घायल हो गए। घायलों में चार एनआरआई भी शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने इसमें कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
दुल्हा-दुल्हनसहित 40 बाराती थे सवार
जयपुरके रेलवे स्टेशन के निकट बडोदिया बस्ती निवासी सरदार अमरिक सिंह अपने बेटे सूरज की बारात लेकर दिल्ली के गुरू नानकपुरा गए थे। बुधवार की रात बारात डबल डेकर बस में वापस लौट रही थी।
बस में दुल्हा-दुल्हन, चार एनआरआई रिश्तेदार सहित 40 बाराती सवार थे। दिल्ली-जयपुर हाइवे पर बावल के निकट बस सड़क पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई, जिससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार दुल्हा-दुल्हन सहित लगभग दो दर्जन बाराती घायल हो गए। घायलों को तुरंत प्रभाव से ही बावल के सामान्य अस्पताल में भेजा गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। पुलिस को मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई, जिसके कारण कार्रवाई भी नहीं की गई।
इनलोगों को आई चोटें
इसहादसे में दुल्हा सूरज, दुल्हन कमलजीत कौर, जसकरण कौर, होशियार सिंह, मोहम्मद इरफान, इंद्र कौर, राजकौर, बेअंत कौर, रोशन, अमरीक सिंह, महेंद्र कौर, दारा खान, नासिर खान, विक्की सिंह, अर्जुन सिंह, करण सिंह, जसबीर कौर तथा लंदन निवासी एनआरआई पुष्पा, मिल्का सिंह, गुरदीप सिंह शक्ति सिंह सहित एक अन्य शामिल है।
रेवाड़ी. एनएच8 पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बस।