बसंत उत्सव-झंकार में युवाओं की धूम
गांवपाली स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय परिसर में चल रहे बसंत उत्सव-झंकार के समापन अवसर पर युवाओं के प्रस्तुतियों की धूम रही।
मुख्य अतिथि माता सावित्री बाई फुले राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार यादव ने विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यवीर यादव ने आए हुए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार जताया। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. स्वाति, डॉ. शिवानी, सरिता यादव, सुमित्रा, कुमारी उषा, पूजा, रिंकू यादव, अश्विनी कुमार, अंजू यादव, प्रोफेसर श्रीमती धीरज यादव, डॉ. दलबीर सिंह, सुमनलता यादव, सरपंच महेन्द्र सिंह पाली सुबेदार मेजर धर्मपाल उपस्थित थे।
यूंरहे परिणाम : सांस्कृतिककार्यक्रम के तहत एकल नृत्य, एकल गान, भाषण, समूह गान, नाटक समूह नृत्य में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पिंकी, पूजा शुभ्रा ने जहां प्रथम बीकॉम की छात्रा शुभ्रा, अलका, मनीषा, पूजा, प्रिया, मधु अलका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा उषा, अलका, पूजा, ज्योति, पूजा सरिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह जहां कविता पाठ में पूजा ने प्रथम, शुभ्रा ने द्वितीय अलका ने तृतीय तथा युगल नृत्य में आरती ने प्रथम, अलका ने द्वितीय पुष्पा ने तृतीय स्थान पाया, वहीं मेंहदी, रंगोली, वेस्ट आउट ऑफ बेस्ट तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम वर्ष की पूनम, सरिता, पूजा पूनम ने प्रथम, शुभ्रा, अलका, पुष्पा पूजा ने द्वितीय तथा मेघा, पिंकी, पूजा, करिश्मा पूजा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कुंड. राजकीयमहिला कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्रतिभागी स्टाफ।