- Hindi News
- सरकारी गाड़ी की चोरी का प्रयास विफल, केस दर्ज
सरकारी गाड़ी की चोरी का प्रयास विफल, केस दर्ज
झज्जररोड स्थित बिजली वितरण निगम पावर हाउस से चोरों ने सरकारी बोलेरो गाड़ी को ही चोरी करने का प्रयास किया। चोरों ने गाड़ी की खिड़की के दरवाजे का ताला तक तोड़ लिया, लेकिन स्टेयरिंग लॉक होने के कारण गाड़ी की चोरी नहीं कर पाए। घटना की जानकारी सुबह निगम अधिकारियों को मिली तो तुरंत ही पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। झज्जर रोड स्थित बिजली निगम के पावर हाउस में रोजाना की तरह बुधवार की रात भी सरकारी बोलेरो गाड़ी खड़ी हुई थी। देर रात चोरों ने सरकारी गाड़ी के दरवाजे का ताला तोड़ लिया, लेकिन गाड़ी में स्टेयरिंग लॉक भी लगा हुआ था। चोर लॉक को नहीं तोड़ पाए। सुबह निगम के अधिकारियों को जब इसकी जानकारी मिली तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने इस मामले में निगम के एसडीओ वीरेंद्र यादव की शिकायत पर चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।