पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेप की दो घटना, केस

रेप की दो घटना, केस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुराथाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी महिला ने तीन युवकों पर बंधक बना कर सामूहिक दुष्कर्म मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं एक अन्य घटना में शहर के एक मोहल्ला युवती ने दो युवकों पर अश्लील वीडियो बनाने तथा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मॉडल टाउन थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

रामपुरा थाना में दर्ज शिकायत में महिला ने बताया कि गांव हजारीवास निवासी रवि उनके घर आता-जाता था। एक जनवरी को रवि गांव देहलावास गुलाबपुरा निवासी अपने दोस्त प्रदीप के साथ आया तथा उसका अपहरण कर गांव देहलावास गुलाबपुरा ले गया। गांव में उसे बंधक बना कर रवि, प्रदीप एक अन्य दोस्त कुलदीप ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

महेंद्र ने पुलिस को शिकायत देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने रवि, प्रदीप कुलदीप पर सामूहिक दुष्कर्म तथा महेंद्र सिंह के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

दोयुवकों पर मामला दर्ज

एकमोहल्ला निवासी युवती ने दर्ज शिकायत में कहा है कि शहर निवासी योगेंद्र सैनी दीपक ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा उसकी अश्लील वीडियो बना ली। पुलिस के मुताबिक युवती द्वारा पहले भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, परंतु वह अपने बयानों से मुकर गई थी। युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।