- Hindi News
- रेवाड़ी पलवल मार्ग बनेगा फोरलेन हटाया अतिक्रमण
रेवाड़ी-पलवल मार्ग बनेगा फोरलेन हटाया अतिक्रमण
धारूहेड़ा. धारूहेड़ामें सोहना रोड से हटाया गया अतिक्रमण।
धारूहेड़ा के सोहना रोड से अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
भास्कर न्यूज | धारूहेड़ा
रेवाड़ी-पलवल-सोहनामार्ग को शीघ्र ही फोरलेन बनाया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से प्रयास शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को इस मार्ग पर प्राधिकरण की ओर से अतिक्रमण भी हटाया गया। प्राधिकरण के इस अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। अतिक्रमित पक्के मकानों दुकानों को ढहाया गया।
पक्केमकान दुकानों को ढहाया
राष्ट्रीयराजमार्ग प्राधिकरण के अधीन आने वाले रेवाड़ी-पलवल सोहना मार्ग को फोरलेन करने का प्रोजेक्ट काफी लंबे समय से चल रहा है। अब जमीनी-स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। मार्ग को फोरलेन बनाने से इस मार्ग की सूरत सीरत दोनों ही बदल जाएगी। यहां पर ट्रैफिक की स्पीड बढ़ेगी तथा जाम से भी मुक्ति मिलेगी। गुरुवार को एनएचएआई के उपमंडल अधिकारी एनके गोयल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने महेश्वरी से भिवाड़ी मोड तक इस मार्ग पर बने पक्के मकान दुकानों को जेसीबी से ढहा दिया। इस कार्रवाई से कुछ देर के लिए वहां पर हड़कंप की स्थिति भी पैदा हो गई। हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी के कारण ज्यादा विरोध नहीं हो पाया। इस अवसर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नायब तहसीलदार धारूहेड़ा जिवेन्द्र सिंह मलिक, थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह खटाणा मुख्य तौर पर मौजूद रहे।
^यहपलवल सोहना मार्ग की जमीन है। लोगों ने यहां पर अतिक्रमण किया हुआ था जिनको नोटिस द्वारा पहले ही अतिक्रमण हटाने के लिए सूचना दे दी गई थी। जब लोगों ने खुद कार्रवाई नहीं की तो विभाग को सख्ती बरतनी पड़ी। -एनकेगोयल, उपमंडल अधिकारी, एनएचएआई।