- Hindi News
- 3 साल पहले उठकर दब गया शोर, नहीं आई रेलवे वॉशिंग लाइन
3 साल पहले उठकर दब गया शोर, नहीं आई रेलवे वॉशिंग लाइन
रेवाड़ीरेलवे स्टेशन के ब्रॉड गेज बनने से पहले यहां वॉशिंग लाइन थी। ट्रेनों के मेंटेनेंस का काम यहीं होता था।
अब रेवाड़ी की ट्रेनों को मेंटेनेंस के कार्य के लिए भिवानी दिल्ली जाना हाेता है। करीब 3 साल पहले फिर से रेवाड़ी में वॉशिंग लाइन बनाने के लिए शोर उठा, मगर बनाया नहीं गया। वहीं 25 साल से रेवाड़ी-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेललाइन को भी घोषणा के बाद से विद्युत्तीकरण का इंतजार है। अब रेल सेवाओं के विकास और जनसुविधा का हवाला देकर दक्षिण हरियाणा विकास लोकमंच की ओर से इन योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की मांग की है। इसके लिए मंच की ओर से केंद्रीय रेलमंत्री को मांग पत्र भी भेजा है।
स्टिकलाइन में बननी थी वॉशिंग लाइन
वर्ष2003 में रेवाड़ी से हिसार लाइन को ब्रॉड गेज में बदला गया था। इससे पहले यह स्टेशन मीटर गेज था। उस समय रेवाड़ी में ट्रेनों के लिए वॉशिंग लाइन थी। इसके बाद ब्रॉड गेज के काम के चलते वॉशिंग लाइन बंद कर दी गई। वॉशिंग लाइन में ट्रेनों की धुलाई सहित मेंटेनेंस के अन्य कार्य होते हैं। मगर रेवाड़ी में वॉशिंग लाइन नहीं होने के कारण ट्रेनों की मेंंटनेंस का काम भिवानी दिल्ली में होता है। इस कारण ट्रेनें वहीं खड़ी होती हैं। वहीं वॉशिंग स्टेशन बनने पर दिल्ली की अोर जाने वाली अन्य ट्रेनें यहीं पर रुकेंगी। अब रेलवे बोर्ड द्वारा रेवाड़ी में वॉशिंग लाइन बनने का प्रावधान है। तीन साल पहले रेवाड़ी-दिल्ली लाइन पर गोकलगढ़ के पास यहां के स्टिक लाइन पर वॉशिंग लाइन बनाए जाने की तैयारी थी। इसके लिए खूब अटकलें लगाई जाती रही। मगर इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। मंच महासचिव प्रो. रणबीर सिंह अध्यक्ष बाबू जगजीत सिंह का कहना है कि वर्ष 1989-90 में दिल्ली सराय रोहिल्ला से गुड़गांव तक रेल लाइन का विद्युत्तीकरण स्वीकृत हुआ। इसके बाद इसी बजट में वर्ष 1990-91 में गुड़गांव से रेवाड़ी तक रेललाइन का विद्युत्तीकरण को भी मंजूरी दी गई। प्रो. रणबीर सिंह का कहना है कि इसके बाद से करीब 25 साल बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कदम नहीं उठाया जा सका है। जबकि इसके बाद दिल्ली-रोहतक और रोहतक-जींद रेलवे लाइनों का विद्युत्तीकरण हो चुका है। इसलिए दिल्ली सराय राेहिल्ला से रेवाड़ी लाइन का विद्युत्तीकरण का कार्य भी प्राथमिकता से होना चाहिए। 2014-15 के रेल बजट में रेवाड़ी-बीकानेर रेल लाइन का दोहरीकरण का काम स्वीकृत हुआ। इसे भी शुरू नहीं किया जा सका है। साथ ही रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर टिकट विंडो शुरू कर ट्रेनों के ठहराव की भी मांग की।
वॉशिंग लाइन से होगा फायदा : एसएस
^वॉशिंगलाइन को लेकर करीब ढ़ाई-तीन साल पहले अटकलें लगाई जा रही थी, मगर इसके बाद से वॉशिंग लाइन को लेकर किसी तरह के निर्देश नहीं है। वैसे वॉशिंग लाइन से स्टेशन को खासा फायदा होगा। इसके लिए दूसरे वॉशिंग सेंटरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। -श्रीगोपालभाटी, स्टेशन अधीक्षक, रेवाड़ी।
रेवाड़ी-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेल लाइन को भी 25 साल में विद्युत्तीकरण का इंतजार