- Hindi News
- प्रवासियों के लिए वीजा और नागरिकता शिविर 18 फरवरी से
प्रवासियों के लिए वीजा और नागरिकता शिविर 18 फरवरी से
लंबेसमय से भारत में रह रहे पाकिस्तानी अफगानी नागरिकों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से लंबी अवधि वीजा नागरिकता प्रदान की जाएगी। ऐसे लोगों के लिए सिरसा में 18 19 फरवरी को शिविर का आयोजन किया जाएगा। एसपी नाजनीन भसीन ने बताया कि जो भी हिंदू, सिख, ईसाई बुद्ध धर्म से संबंधित पाकिस्तान अफगानिस्तान के नागरिक लंबे समय से भारत में रह रहे हैं और वे भारत में लंबी अवधि वीजा नागरिकता प्राप्त करना चाहते हैं तो वे लोग सिरसा में निर्धारित अवधि पर अपने तमाम कागजात लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शिविर में नागरिकता से संबंधित जो भी आवश्यक दस्तावेज है, उनको बनाने के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे।
इनलोगों को मिलेगा वीजा नागरिकता
पाकिस्तान/ अफगानिस्तानके अल्पसंख्यक, हिंदू, सिख, ईसाई बुद्ध धर्म के व्यक्तियों को
पाकिस्तानी/अफगानिस्तानीमहिला जिसने किसी भारतीय के साथ विवाह किया और अब यहीं पर रह रही है।
भारतीयमहिलाजिसने पाकिस्तानी/अफगानिस्तानी नागरिक से विवाह किया और बाद में तलाक या विधवा होने के कारण वह भारत वापस लौट आई है।