पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुप्ता बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3011 के सहायक गवर्नर

गुप्ता बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3011 के सहायक गवर्नर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | रोटरीइंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3011 के गवर्नर सुधीर मंगला द्वारा रोटरी क्लब रेवाड़ी सिटी से रोटेरियन रवि गुप्ता को डिस्ट्रिक्ट 3011 के जोन 12 का वर्ष 2015-16 के लिए सहायक गवर्नर नियुक्त किया गया। यह सम्मान रेवाड़ी रोटरी को 35 सालों के इतिहास में पहली बार प्राप्त हुआ है। नव नियुक्त सहायक गवर्नर रोटेरियन रवि गुप्ता ने अपनी इस नियुक्ति के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुधीर मंगला का आभार प्रकट किया और क्लब के सभी सदस्यों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। सहायक गवर्नर ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता सभी क्लबों के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करना एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित करना होगा।