पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टे के बाद भी निर्माण कार्य करने का आरोप

स्टे के बाद भी निर्माण कार्य करने का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी| गांवहालुहेड़ा में जोहड़ चारागाह पर निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गांव के सरपंच विरोधी गुट ने मुख्यमंत्री एवं उपायुक्त को ज्ञापन देकर हाईकोर्ट का स्टे होने के बाद भी सरपंच पर निर्माण कार्य करवाने का आरोप लगाया है। ग्रामीण अशोक कुमार, कृष्ण कुमार यादव, ओमप्रकाश, रतन सिंह, सुमेर सिंह, अशोक कुमार, जगदेव, सुभाषचंद, रामेश्वर, भागमल समेत अनेक ग्रामीणों ने बताया कि गांव के जोहड़ चारागाह को लेकर हाईकोर्ट की तरफ से स्टे मिला हुआ है। इसके बावजूद स्टे का मजाक उड़ाते हुए निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इस बारे में अनेक बार संबंधित अधिकारियों का सूचित किया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।