सड़क हादसे में छात्र की मौत, दूसरा घायल
गांवगंगायचा जाट के निकट एक शादी समारोह से बाइक पर वापस लौट रहे पॉलीटेक्निक के दो छात्रों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
फरीदाबादका रहने वाला था मृतक छात्र
फरीदाबादके सेक्टर-23 संजय कॉलोनी निवासी कृष्ण मुरारी राहुल गांव लिसाना स्थित पॉलीटेक्निक संस्थान में मेकेनिकल इंजीनियरिंग में द्वितीय वर्ष में पढ़ रहे थे। दोनों गांव बीकानेर में कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे। बीती रात को दोनों छात्र गांव जाट भुरथल में आयोजित एक शादी समारोह से मोटरसाइकिल पर वापस बीकानेर लौट रहे थे। गंगायचा जाट के निकट तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
अज्ञातवाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
इसहादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृष्ण मुरारी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक छात्र का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा कृष्ण मुरारी की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।