राजबीर बसपा के हलका प्रधान नियुक्त
साढौरा | राजबीरशामपुर को बसपा साढौरा हलका का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बसपा के पूर्व प्रदेश महासचिव सहीराम की अध्यक्षता में हुई बैठक में हलका के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस बैठक में निर्मल सिंह पाबनी को महासचिव नियुक्त किया गया। जबकि विनोद पिंजौरा, सरदार अजमेर सिंह, हुकम चंद कश्यम, रामकुमार, बलवंत सैनी, पवन ज्ञानेवाला, सुनिल, प्रवीण शर्मा प्रवेश को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। महिन्द्र सिंह को बीवीपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर बसपा के जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह ढल्लौर, हरपाल सिंह, डाॅ.राजकुमार, जयराम, रविंद्र, राम सिंह, कमल सुरमख सिंह भी उपस्थित थे।