पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा संबंधी बाध्यता के विरोध में विक्रेताओं ने दुकानें बंद रखी

शिक्षा संबंधी बाध्यता के विरोध में विक्रेताओं ने दुकानें बंद रखी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रसरकारद्वारा कीटनाशक एवं खाद विक्रेता के लाइसेंस के लिए बीएससी कृषि पास करने की अधिसूचना के विरोध मे कस्बे के सभी कीटनाशक विक्रेताओं ने दुकानें बंद करके हड़ताल की। कीटनाशक एवं खाद विक्रेताओं ने नायब तहसीलदार के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजकर बीएससी कृषि पास की शर्त हटाने की मांग की।

कीटनाशक एवं खाद विक्रेता संघ के प्रधान विरेंद्र जैन ने बताया कि केन्द्र सरकार की इस नीति के तहत नए लाइसेंस केवल बीएससी कृषि पास को जारी किए जाएंगे। इसके अलावा पहले से लाइसेंसशुदा विक्रेताओं के लिए भी दो साल के भीतर बीएससी कृषि की डिग्री लेना जरूरी कर दिया गया है। जिससे कीटनाशक एवं खाद विक्रेता बहुत परेशान हो गए हैं। उन्होंने बताया कि आयु अन्य समस्याओं के कारण अधिकतर पुराने विक्रेता बीएससी कृषि की डिग्री नहीं ले सकते हैं। इसके अलावा बीएससी कृषि की डिग्री होल्डर को कर्मचारी नियुक्त करना भी डीलरों के लिए संभव नहीं है। पुराने विक्रेताओं का लाखों रुपया बाजार में लगा हुआ है। नई शर्तों की पालना होने से विक्रेताओं का यह सारा पैसा खत्म हो जाएगा। केंद्र सरकार की नई अधिसूचना से बेरोजगारी बढऩे की संभावना है। इस मौके पर परमिन्द्र भाटिया, सुरेन्द्र, कुलदीप राणा पवन रसूलपुर भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...