पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइकर्स ने बैंक उपभोक्ता से 50 हजार की नकदी छीनी, फरार

बाइकर्स ने बैंक उपभोक्ता से 50 हजार की नकदी छीनी, फरार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएनबीसेनकदी निकलवाने के बाद अपने गांव सलेमपुर लौट रहे हरपाल सिंह पुत्र जगत सिंह से बाइक सवार दो युवक नकदी छिनकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हरपाल के बयानों के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने पीएनबी के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास किया है।

गांव सलेमपुर वासी हरपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे पीएनबी से एक लाख की नकदी निकलवाई थी। बैंक कैशियर ने उसे पचास हजार के दो पैकेट दिए। इस नकदी को निकलवाने के बाद उसने एक शटरिंग स्टोर के मालिक को एक पैकेट में से 40 हजार दे दिए। उसे यह रकम देने के बाद उस पैकेट के बकाया दस हजार उसने अपनी जेब में रख लिए, जबकि 50 हजार का दूसरा पैकेट उसने पॉलीथिन में लपेटकर अपने हाथ में पकड़ लिया। हरपाल ने बताया कि वह बाइक पर वापस अपने गांव की तरफ जा रहा था कि अचानक ही श्मशान घाट के पास एक बाइक पर दो युवकों ने तेजी से पीछे की तरफ से आते हुए उसके हाथ से नकदी वाली पॉलीथिन छीन ली और तेजी से फरार हो गए। हरपाल के शोर मचाने तक लुटेरे आंखों से ओझल हो चुके थे। हरपाल ने बताया कि बगैर नंबर की बाइक पर सवार दोनों युवकों काले कपड़े पहने होने के अलावा हेलमेट भी पहने हुए थे।

तीनमाह में दूसरी वारदात : पीएनबीसे नकदी निकलवा कर जाने वालों के साथ तीन माह में यह दूसरी वारदात है। 26 नवंबर को गांव हवेली के रिटायर्ड रोडवेज कर्मचारी जीत सिंह की प|ी लाज कौर बेटे बलविन्द्र के साथ बाइक पर कस्बे के पीएनबी से 41 हजार की रकम निकलवाने के बाद बाइक पर वापस लौट रही थी। इसी दौरान गांव सादिकपुर के पास बाइक सवार दो युवक उनके पास से नकदी से भरा थैला छीनकर फरार हो गए थे।

बैंक से नकदी निकलवाने पर 3 लोगों से हो चुकी वारदात

6जून 2013 को मोहल्ला कच्चा किला वासी लालचंद की प|ी ज्ञानो देवी ने पीएनबी बैंक से 50 हजार निकलवाए थे। वह इस रकम को लेकर बैंक से थोड़ी ही दूर गई थी कि बाइक सवार दो युवक उससे यह नकदी छीन कर फरार हो गए थे। 26 जुलाई 2013 को गांव सलेमपुर के अवतार सिंह की प|ी अमरजीत कौर पीएनबी बैंक से सवा लाख रुपए लेने के बाद गांव पहुंची ही थी कि बाइक सवार दो अज्ञात लुटेरे उससे थैला छीनकर फरार हो गए थे। 13 सितंबर 2013 को गांव नौशहरा की परमजीत कौर ने पीएनबी से 25 हजार की रकम निकलवाई थी। इस रकम को लेने के बाद वह अपने पति की साइकिल पर बैठकर पुलिस काॅलोनी के पास पहुुंची ही थी कि दो बाइक सवारों ने उससे यह नकदी छीन ली और फरार हो गए।

हरपाल सिंह

खबरें और भी हैं...