घर से हजारों रुपए का सामान चोरी
घर से हजारों रुपए का सामान चोरी
यमुनानगर|शहरकीरूप नगर कॉलोनी से चोरों ने घर का ताला तोड़कर हजारों रुपए के पाइप चोरी कर लिए। वहीं चोरों ने एक स्थान से ट्रांसफार्मर के उपकरण चोरी कर लिए। रूप नगर कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह 24 जनवरी को घर का ताला लगाकर परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गया था। जब देर शाम वह वापस लौटा तो उसने देखा कि घर का लगा ताला टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर उसने बताया कि चोरों ने घर से टूंटियों के पाइप चोरी कर लिए।
ट्रांसफार्मरसे उपकरण चोरी : बिजलीनिगम साढौरा सर्कल के जेई सुरजीत कुमार ने बताया कि विभाग का एक ट्रांसफार्मर गांव लाहड़पुर में लगा हुआ है। उन्हें सूचना मिली थी कि चोरों ने उक्त ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी कर लिए हैं। मौके पर जाकर जांच की तो 21 हजार रुपए के उपकरण गायब थे।