पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया

प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साढौरा | गांवसरावां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी विपन जिंदल ने मुख्य अतिथि सरपंच गुरदेव सिंह ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाग लिया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षा सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। प्रिंसीपल आरएस शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिर्पोट प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने हाथ धोने तथा सफाई के महत्व बारे लघु नाटिका प्रस्तुत की। इस मौके पर सोनिया जिंदल, जसबीर सिंह पांडों, खंड समिति सदस्य निर्मल कौर, पैक्स चेयरमैन लखविन्द्र सिंह चीमा, समाजसेवी हुकम चंद चौहान, गुरमेज सिंह, अध्यापक शाम लाल सैनी, कांता रानी, अश्विन, प्रवीण, मनीष रजनी सैनी भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...