पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकानदार की समझदारी से सेंधमारी करने वाले दो चोर पकड़े गए

दुकानदार की समझदारी से सेंधमारी करने वाले दो चोर पकड़े गए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइपासमार्गपर वेल्डिंग की दुकान में सेंध लगाकर चोरी करने वाले दो चोरों को दुकानदार की समझदारी से पकड़ लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव बकाला वासी राजपाल ने बताया कि बाइपास मार्ग पर तहसील परिसर के पास उनकी वेल्डिंग की दुकान है। शुक्रवार सुबह को उसने दुकान का शटर उठाया तो उसे दुकान के पीछे सेंध लगी हुई नजर आई। जांच करने पर पता चला कि उसकी दुकान से वेल्डिंग मशीन, दो ग्राइंडर, एक मोटर, टुल्लू पंप बिजली की तारें गायब हुई पाई गई। राजपाल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करने के बाद चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया। इसी दौरान राजपाल को पता चला कि साथ ही लगती नकटी नदी में उसका चोरी हुआ सामान किसी ने छिपाकर रखा हुआ है। इस सूचना के बाद राजपाल ने अकेले ही जाकर अपने सामान की पहचान कर ली। लेकिन इस बारे में किसी को नहीं बताया और छिपकर वहीं बैठ गया। इसी दौरान वहां पर डेहा बस्ती के दो युवक आए और छिपाए हुए सामान को लेकर जाने लगे। राजपाल ने उन्हें देखते ही शोर मचा दिया। शोर सुनकर दोनों युवक भागने लगे लेकिन राजपाल ने मौके पर पहुंचे दुकानदारों के सहयोग से दोनों युवकों को पकड़ लिया। इसी दौरान सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले गई। दोनों युवकों की पहचान डेहा बस्ती वासी प्रिंस कुलदीप के तौर पर हुई है। एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...