विद्यार्थियों में पैदा करें प्रतिस्पर्धा : केएल शर्मा
कस्बेके असंध मार्ग पर स्थित नव दुर्गा पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भू-अभिलेख हरियाणा सरकार उप-निदेशक कृष्ण लाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राध्यापिका संतोष शर्मा ने की। स्कूल में पहुंचने पर मुख्यातिथि केएल शर्मा का स्कूल चेयरमैन शिवनारायण शर्मा प्रबंधक विजय भारद्वाज ने स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान असंध सफीदों क्षेत्र के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें बच्चों ने पंजाबी भंगड़ा, राजस्थानी हरियाणवीं नृत्य, स्किट, देशभक्ति गीत सहित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले स्कूल के करीब 725 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। केएल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल में विभिन्न अवसर पर आयोजित ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में उत्साह जागरूकता बढ़ती है। इस प्रकार विद्यार्थी शिक्षकों के साथ अभिभावकों का एक साथ समारोह में शामिल होना ओर भी महत्वपूर्ण होता है। स्कूल चेयरमैन शिवनारायण शर्मा ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए विद्यार्थी जीवन का अत्यंत महत्व है। सभी विद्यार्थियों को मेहनत लग्न से पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस कार्यक्रम में विजय भारद्वाज, ओमप्रकाश अत्री, संजीव गौतम के अलावा स्कूल स्टाफ भी विशेष रूप से उपस्थित रहा।
सफीदों. स्कूलसमारोह में हरियाणवी प्रस्तुति देतीं छात्राएं।