बहादुरगढ़ की सुनीता मटका दौड़ में जीती
गांवबहादुरगढ़़ में ग्रामीण युवा खेल संघ द्वारा ग्रामीण स्तर पर दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह पर हलका विधायक जसबीर देशवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर प्रतियोगिता में मुख्य स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन ग्रामीण महिलाओं के बीच हुई मटका दौड़ में प्रथम स्थान गांव बहादुरगढ की सुनीता, दूसरे स्थान पर संतोष तीसरे स्थान पर अंजु रही। सर्कल कबड्डी में कैप्टन कर्मबीर की टीम ने शंकर की टीम को 46-39 से हराया। नेशनल कबड्डी में सतीश की टीम ने सुखदेव की टीम को 73-46 के अंतर से हराया।
खेलोंसे बढ़ता है भाईचारा
विधायकजसबीर देशवाल ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिता से लोगों में खेल के प्रति भावनाओं के बढऩे के अलावा आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि जीवन में ऐसे पल अति महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से युवा में ना सिर्फ भाईचारा बढ़ता है, बल्कि अपने भविष्य में भी निखार ला सकते हैं। इस अवसर पर एडवोकेट वेदपाल, बलिंद्र बैरागी, नीरज, सरपंच सुशील, पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार, प्रवीण कुमार, सतीश सैनी आदि मौजूद रहे।
सफीदों. कबड्डीप्रतियोगिता में खिलाड़ी अपना दम दिखाते हुए। फोटो| भास्कर