पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिता की बीमारी से हुई मौत और बेटा मिला खेत में मृत

पिता की बीमारी से हुई मौत और बेटा मिला खेत में मृत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों |रामनगर में अचानक पिता-पुत्र की मौत हो गई। पिता की बीमारी से तो बेटे की मौत संदिग्ध मानी जा रही है। घटना की सूचना पुलिस की दी गई है। चचेरे भाई नरेंद्र आदि लोगों ने बताया कि अमित कुमार शुक्रवार की रात खेत में पानी देने के लिए गया हुआ था। देर रात उसके पिता हरिचंद की लंबी बीमारी से मौत हो गई।

हरिचंद करीब 5-6 साल से लकवा बीमारी से ग्रस्त था। उन्होंंने बताया कि पिता की मौत की खबर देने के लिए वे लोग खेत में पहुंचे तो वहां पर अमित भी मृत पाया गया, उसके पांव पर कस्सी से लगा हुआ घाव था। क्षेत्र में यह पहला मामला है, जब इस प्रकार से पिता-पुत्र की मौत हुई है।

लोगों ने बताया कि अमित शादीशुदा था और उसके लगभग तीन पांच वर्षीय दो लड़के हैं। अमित अपनी माता-पिता के साथ गांव में ही रहता था। एसएचओ सज्जन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि रामनगर में अमित की खेत में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल में लाए हैं। आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

खबरें और भी हैं...