पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं की कड़ी मेहनत से ही बदलेगा देश : देशवाल

युवाओं की कड़ी मेहनत से ही बदलेगा देश : देशवाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | कस्बेके गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में विधायक जसबीर देशवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की। कार्यक्रम मेें स्कूल के संचालक गुलाब सिंह करोड़ीवाल, पाजूकलां स्कूल के प्राचार्य बीईओ डॉ. नरेश वर्मा, प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन जिलाध्यक्ष प्रधान नरेश सिंह बराड़ अशोक शर्मा, अमरपाल राणा, रामभगत शर्मा, एडवोकेट एमपी जैन, कप्तान सिंह, कृष्ण सैनी, अमन सैनी मौजूद रहे। छोटे-छोटे विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्टूडेंट ऑफ दा ईयर, बेस्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे अनेक पुरस्कार देकर बच्चों को सम्मानित किया गया।

सफीदों. कार्यक्रममें अपनी प्रस्तुति देते बच्चे।

खबरें और भी हैं...