बहादुरगढ़ ने एकेडमी को 53-41 से हराया
बहादुरगढ़ गांव में ग्रामीण युवा खेल संघ की ओर से शनिवार को दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन कालवा गुरुकुल के आचार्य राजेंद्र ने बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस बीच कबड्डी एकेडमी और गांव की टीम का मैच करवाया गया, इसमें एकेडमी की टीम ने 40-37 से जीत हासिल की। दूसरे मैच में सर्कल कबड्डी में क्लब बहादुरगढ़ और एकेडमी के बीच करवाया गया, जिसमें क्लब की टीम ने 53-41 से जीत हासिल की। आचार्य राजेंद्र ने खिलाड़ियों को कहा कि जीवन का ये समय अति महत्वपूर्ण होता है। इस अवसर पर एडवोकेट वेदपाल, बलिंद्र बैरागी, नीरज, सरपंच सुशील, पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार, प्रवीण कुमार, सतीश सैनी मौजूद रहे।
सफीदों. कबड्डीप्रतियोगिता में खिलाड़ी अपना दम दिखाते हुए।