पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शुभ कर्म ही जीवन का आधार : रामप्रकाश

शुभ कर्म ही जीवन का आधार : रामप्रकाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | शुभकर्म ही जीवन की महानता का आधार है। हर एक व्यक्ति संकल्प लें कि मुझे एक अच्छा कर्म हर रोज जरूर करना है। इससे स्वर्ग धरा पर आने में देर नहीं लगेगी। ये शब्द रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अमेरिका से आए रामप्रकाश ने कहे। वे विद्यालय की ओर से संजय पार्क में 7 अरब सत्कर्मों की महायोजना के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसकी शुरुआत एसडीएम प्रेमचंद, डीएसपी श्याम लाल एसएचओ भारतेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में आपाधापी मची है, लेकिन इसमें सभी अपने सत्कर्मों को भूलते जा रहे है। स्नेहलता ने सभी को राजयोग का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि परमात्मा परम स्त्रोत है। भारत भूषण ने जीवन में सकारात्मकता के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में बच्चों ने कई नृत्य प्रस्तुतियां पेश कर सभी के मन को मोह लिया।