जेसीबी में शाॅर्ट-सर्किट से लगी आग
सफीदों | जेसीबीकी तार में शार्ट-सर्किट होने से आग लग गई। हाट रोड पर बुधवार को हुई इस घटना की जानकारी जेसीबी चालक राजेंद्र ने फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। राजेंद्र ने बताया कि इस घटना में जेसीबी 80 प्रतिशत जलकर राख हो गया। जेसीबी के मालिक सूरजभान ने बताया कि हाट रोड पर रजबहा नंबर तीन के पास पहुंचा तो जेसीबी के तारों में शार्ट-सर्किट होने से आग लग गई और उसके बाद ड्राइवर राजेंद्र ने जेसीबी का शीशा तोड़ कर जान बचाई है। इस आग से उनका हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं गांव बहादुरगढ़ मेें पोल्ट्री फार्म के शैड में संदिग्ध हालात में आग लग गई। फार्म के मालिक जगदीप ने बताया कि आस-पास में किसी ने आग लगा रखी थी कि अचानक चिंगारी शैड पर गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलवाया, तब तक शैड में काफी नुकसान हो चुका था।