- Hindi News
- लापता किशोर का सुराग नहीं, दो गांवों के लोगों की थाने में पंचायत
लापता किशोर का सुराग नहीं, दो गांवों के लोगों की थाने में पंचायत
कटवालगांव से 17 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों मेंं लापता हुए किशोर का सुराग लगाने को लेकर मंगलवार देर शाम को थाना परिसर में दोनों गांवों के मौजिज लोगों की एक पंचायत हुई। बिघाना के सरपंच हरिकेश ने कहा कि किशोर को लापता करने में बिघाना के युवकों का किसी प्रकार से कोई हाथ नही है।
गांव के मौजिज लोगों द्वारा सभी युवकों से हर प्रकार की पूछताछ करने पर ही पंचायत को विश्वास हुआ है। उक्त किशोर के परिजन गांव के मौजिज लोग जिस प्रकार से उनके गांव के युवकों की और तसल्ली लेना चाहे गांव के सभी मौजिज व्यक्ति हर प्रकार से विश्वास देने को तैयार है।
गांव के मौजिज लोग किशोर को तलाश करने में उसके परिजनों का हर तरह से सहयोग करने को तैयार है। सरपंच ने कहा कि इस मामले में पुलिस कई ठिकानों पर किशोर को तलाश करने पर पुलिस को सफीदों के पास एक होटल पर कुछ दिन किशोर के होने का पता भी लगा था, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही उक्त किशोर वहां से चला गया था। लगभग दो घंटे चली पंचायत में फैसला आगामी पंचायत होने का फैसला लिया गया है।
पंचायत के फैसले पर दोनों गांव के लोग सहमत हो गए। जांच करने के लिए डीएसपी मुख्यालय सुरेश कुमार मंगलवार देर शाम अलेवा थाना पहुंचे।
पंचायतमें ये रहे मौजूद
इसमौके पर पंचायत में बिघाना के पूर्व सरपंच महाबीर, प्रकाश शर्मा, हुक्म सिंह राणा, चंद्रभान, र| सिंह, पंच प्रकाश शर्मा, जयपाल फौजी, चुड़िया राम, मियां सिंह, धर्म सिंह, सुभाष राजा राम उपस्थित रहे।