पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रैंड पेरेंट्स डे : बच्चों ने सुनाई दादा दादी की कहानियां

ग्रैंड पेरेंट्स डे : बच्चों ने सुनाई दादा-दादी की कहानियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | कस्बेकी शिव काॅलोनी स्थिति किड्स वैली प्ले स्कूल में शनिवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया गया। इसमें स्कूल के बच्चों दादा-दादियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी साधुराम बंधु ने किया। अग्रवाल समाज के प्रधान सलेंद्र दीवान वरिष्ठ अतिथि के रूप मौजूद रहे।

कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने दादा-दादी द्वारा याद करवाई गई कहानियां कविताएं सुनाई। दादा-दादी ने भी इस अवसर पर अपने पोते-पोतियों के साथ डांस प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में दादा-दादी के लिए कई प्रतियोगिता करवाई गई। बच्चों के दादा के बीच पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता में ईशा बूरा के दादा प्रथम रहे, वहीं पैरों की अंगुलियों से कंचे इकट्ठा करने प्रतियोगिता मेें सुप्रस कंसल की दादी उर्मिला कंसल प्रथम स्थान पर रहीं।