पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफीदों के काॅलेज में अकाउंट की जगह छात्रों को दिया गणित का पेपर

सफीदों के काॅलेज में अकाउंट की जगह छात्रों को दिया गणित का पेपर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | कस्बेके राजकीय पीजी कॉलेज में मंगलवार को बीकॉम के री-अपीयर विद्यार्थियों को अकाउंट विषय का पेपर नहीं मिला तो वे परीक्षा का बहिष्कार कर केंद्र छोड़ कर बाहर गए। उन्होंने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। इस दौरान कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बुलाया। विद्यार्थियों का आरोप है कि उन्हें अकाउंट के पेपर की बजाए गणित का पेपर दिया जा रहा है, जबकि उनकी यह परीक्षा 28 नवंबर को हो चुकी है। परीक्षा केंद्र के अधीक्षक हरिओम कॉलेज प्रिंसिपल संदीप कंधवाल ने बच्चों द्वारा गलत डेटशीट नोट करने का मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया।

यहहै मामला

राजकीयकॉलेज में परीक्षाओं के दौरान दो तरह की डेटशीट विश्वविद्यालय द्वारा जारी की जाती है। इसमें एक पुराने री-अपीयर बच्चे होते हैं और दूसरे में नए री-अपीयर बच्चों को शामिल किया जाता है। री-अपीयर के छात्र अशोक, प्रदीप, अमित, नीरज, दीपक, विक्रम, सूरजमल, मोहन जयदीप ने कहा कि बीकॉम के 116 विद्यार्थियों का अकाउंट विषय में री-अपीयर आई हुई थी। जिन्हें कॉलेज परीक्षा केंद्र के अधीक्षक हरिओम ने 9 दिसंबर को उनका अकाउंट का पेपर लेने की बात कही थी। सभी विद्यार्थी अकाउंट विषय की तैयारी करके कॉलेज पहुंचे, लेकिन इस दौरान उसके हाथों में गणित विषय का पेपर थमा दिया गया, जबकि उनका गणित का पेपर 28 नवंबर को हो चुका है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने कॉलेज प्रशासन से एकाउंट का पेपर लेने की मांग की तो कॉलेज प्रशासन द्वारा उन्हें एकाउंट विषय का पेपर नहीं दिया गया। इस मामले में सभी छात्रों की बिना पेपर दिए ही वापस लौटना पड़ा।

छात्रों से एतराज ले लिए हैं : कुरुक्षेत्रविश्वविद्यालय से जो डेटशीट उनके पास आई हुई है, जिसमें 2012-13 में जो बच्चे री-अपीयर है 2013-14 में जिन बच्चों की री-अपीयर आई हुई है, दोनों की डेटशीट अलग-अलग है। 2013-14 के कुछ बच्चों ने 2012-13 की डेटशीट नोट कर रखी थी। 2013-14 की डेटशीट में अकाउंट के पेपर के लिए कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं। हमने बच्चों से एतराज ले लिए हैं, जिनको विश्वविद्यालय में भेजकर बच्चों के हितों को देखते हुए पेपर की मांग की गई है। जल्द ही इस विषय पर निर्देश आएंगे और अकाउंट का पेपर करवा दिया जाएगा। -संदीपकंधवाल, प्राचार्य,राजकीय पीजी कॉलेज

सफीदों. अकाउंटका पेपर करवाने से नाराज छात्र कॉलेज प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए।