पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज प्रताड़ना के आरोप में चार लोगों पर मामला दर्ज

दहेज प्रताड़ना के आरोप में चार लोगों पर मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | दहेजके लिए प्रताड़ित करने जान से मारने की धमकी देने, रिश्तेदार द्वारा छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति सत्यनारायण, सास राजपति, ससुर शिवकरण रिश्तेदार बलवान के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बुढ़ाखेडा गांव की निशा ने कोर्ट में गुहार लगाई थी कि उसकी शादी 14 फरवरी 2014 को उचाना कलां निवासी सत्यनारायण के साथ हुई थी। जो हाल सफीदों के रामपुरा रोड पर रह रहा है। शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा तथा मारपीट की गई। महिला ने कहा कि ससुराल पक्ष के असंध निवासी रिश्तेदार बलवान द्वारा उनके घर पर आकर कई बार छेड़छाड़ भी की गई।