पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफीदों में मोबाइल सीएसडी कैंटीन सेवा आज से

सफीदों में मोबाइल सीएसडी कैंटीन सेवा आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | हरियाणाभूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन की ओर से सफीदों में पूर्व सैनिकों के परिवारों के लिए अनेक तरह के सामान की सीएसडी कैंटीन सुविधा सुलभ को शुरू किया गया है। यह मांग कई बार भारतीय सेना के अधिकारियों से की जा चुकी थी। अब 10 दिसंबर से इसे शुरू किया जा रहा है।

संगठन के प्रधान डॉ. मेजर गुलशन गर्ग ने बताया कि सफीदों में उनके संगठन की मासिक बैठक बुधवार को होगी। इसमें मोबाइल सीएसडी कैंटीन सेवा का वाहन यहां सुलभ होगा। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना की हिसार छावनी में संबंधित सैनिक अधिकारियों से बात चल रही है कि किस अंतराल के बाद या हर मासिक बैठक के दिन ऐसी सुविधा यहां के पूर्व सैनिकों को दी जाए।