- Hindi News
- सफीदों के वार्ड 12 में नीचे लटक रहे हंै बिजली के तार
सफीदों के वार्ड 12 में नीचे लटक रहे हंै बिजली के तार
^काॅलोनियोंमें ढीली बिजली की तारों की दयनीय अवस्था को जल्द ही ठीक करवाया जाएगा। यह समस्या उनकी सज्ञान में नहीं थी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ कर्मचारियों को लगाकर लोगों को इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
-होशियारसिंह, बिजलीनिगम एसडीओ।
सफीदों | कस्बेके वार्ड 12 में बिजली की तारे नीचे लटकने उनका जाल बिछा होने के कारण कॉलोनी वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की तारों के नीचे होने से कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। बिजली की तारें जर्जर हालत में है। काॅलोनी के बच्चे सारा दिन इन लटकती तारों के नीचे खेलते रहते है। तारों की हालत खराब होने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बारे में कई बार निगम के अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन निगम कर्मचारियों की उदासीनता से लोगों में रोष व्याप्त है।
अधिकारीनहीं करते कार्रवाई
समस्याको लेकर काॅलोनी वासी गौरव कुमार, राजेश कुमार, अनिल कुमार, प्रेमो देवी, अंगूरी, रेखा, अलका देवी, संतोष रानी, नीतिन पाहवा ने बताया कि इस समस्या से बिजली निगम को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन बिजली कर्मचारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। ये लटकती बिजली की तारें काॅलाेनी वासियों के लिए जी का जंजाल बनती जा रही है। इन तारों की वजह सेे गली से निकते हुए भी डर लगता है। ये कभी भी किसी की जान अत: प्रशासन से अपील की जाती है कि इन लटकती तारों को ठीक करवाया जाए।
सफीदों. वार्ड12 की गुरुद्वारा काॅलोनी में नीचे लटकते तार दिखाते लोग।