पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोहताश हत्याकांड : आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

रोहताश हत्याकांड : आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^मृतक के परिजनों ने गांव लाजपत पर शक जाहिर किया था। शक को आधार मानकर लाजपत से पूछताछ की गई, तो उसने सारे मामले का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी लाजपत उर्फ राजा के कब्जे से घटना को अंजाम देने वाली गंडासी को भी बरामद कर लिया है। | -भारतेंद्रकुमार, एसएचओसफीदों।

यह है मामला

गांवखातला में 6 सिंतबर की रात को अज्ञात लोगों द्वारा गली में चारपाई पर सो रहे रोहताश नामक व्यक्ति की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी थी। 7 सितंबर को सुबह रोहताश का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा मिला था। उस वक्त परिजनों का कहना था कि रोहताश की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे मेंं लेकर मामले की बारिकी से जांच की। जिसमें मृतक के परिजनों ने पुलिस का सहयोग दिया तो इस मामला का निपटान हो पाया।

भास्कर न्यूज | सफीदों

मुझेरोहताश पर संदेह था कि उसके मेरी प|ी से नाजायज संबंध है। जिसको लेकर मैं कई दिन तक घुटता रहा। आखिरकार मैंने फैसला लिया और सोते हुए रोहताश पर गंडासी से हमला कर मौत की नींद सुला दिया।

ये सनसनी खेज खुलासा गांव खातला के लाजपत उर्फ राजा ने पुलिस के सामने किया। पुलिस के सामने मृतक रोहतास की हत्या के पीछे परिजनों ने राजे का हाथ होने का शक जाहिर किया था। पुलिस ने लाजपत को पानीपत से काबू कर पूछताछ की तो ये खुलासा हुआ। पुलिस ने शनिवार को एसडीजेएम विशाल की अदालत में लाजपत को पेश किया। जहां अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जींद जेल भेज दिया।