खाना पकाते समय आग से झुलसी महिला
सफीदों| पाजूकलांगांव में संदिग्ध हालात में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। झुलसी महिला को परिजनों द्वारा सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई खानपुर में रैफर कर दिया। जहां पुलिस ने गोहाना के जेएमआईसी नीलम कुमारी की मौजूदगी में महिला के बयान दर्ज किए। गांव पाजूकलां की महिला मनीषा 22 वर्षीय ने पुलिस को बताया कि वह 11 सितंबर को वह अपने घर के चूल्हे पर रोटियां बना रही थी, कि अचानक उसकी चुन्नी को आग लग गई। यह देख वह हड़बड़ा गई, जिसकी वजह से पास में रखी मिट्टी के तेल की कैन गिर गई। जिससे ओर आग बढने से वह उसकी चपेट में गई। गोहाना जज के सामने दिए इस बयान को दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।